देश के कुछ राज्यों में आज हो सकती है बारिश…देश के कुछ राज्यों में आज हो सकती है बारिश…

देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में जहां पारा बढ़ने से लोग बेहाल हैं, वहीं, मानसून के आगमन से केरल और तटीय कर्नाटक में भारी बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि  दिल्ली एनसीआर के लोगों को अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। तापमान लगातार बढ़ेगा।

भारत के इन राज्यों में चलेगी लू

  • IMD के मुताबिक, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, पंजाब, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अगले तीन से चार दिन तक लू यानी हीटवेव चलने की संभावना है।
  • उत्तर प्रदेश में कई इलाकों में तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच गया है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल है। अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।
  • पंजाब में भी लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, रविवार को कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

दिल्ली में गर्मी का सितम जारी, 41 डिग्री के पार पहुंचेगा पारा

दिल्ली में गर्मी का सितम जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज पारा 42 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही, हल्की बारिश की भी संभावना व्यक्त की गई है।

चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ अगले 24 घंटे में पकडे़गा रफ्तार

चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ के अगले 24 घंटे में और भी ज्यादा तेज होने की संभावना है। यह तूफान उत्तर- उत्तर पूर्व की ओर बढ़ रहा है। इससे अरब सागर तट पर वलसाड में तीथल बीच पर ऊंची लहरें उठ रही हैं, जिसके चलते तीथल बीच को 14 जून तक पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है।

केरल में मानसून की दस्तक

मौसम विभाग के मुताबिक, केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी है। अब इसके कर्नाटक और तमिलनाडु में प्रवेश करने की तैयारी है। वहीं, उत्तर पूर्व राज्यों में अगले दो दिनों में बारिश होने की संभावना है। इसकी वजह उत्तर पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बनना है।

Check Also

Married Life Tips : हंस-बतख जोड़ी की तस्वीर से बढ़ता प्रेम और वैवाहिक सुख माना जाता

Married Life Vastu Tips: वास्तु शास्त्र और फेंगशुई में हंस तथा मैंडरिन बतख की जोड़ी …