देश

गढ़वा में तेंदुए के बाद अब दिख रहा भालू का आतंक, पढ़े ख़बर

गढ़वा में अभी आदमखोर तेंदुए की दहशत खत्म नहीं हुई थी कि अब भालू का हमला हुआ है। मामला गढ़वा जिला के भंडरिया का है। यहां सोमवार तड़के एक अधेड़ महिला पर भालू ने जानलेवा हमला किया। घटना में महिला को गंभीर चोट आई है। फिलहाल, वह महिला जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला का इलाज किया जा रहा है।
शौच के लिए गई महिला पर किया हमला घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक जिले के भंडरिया थानाक्षेत्र अंतर्गत एक गांव में रहने वाली 50 वर्षीय पंखुरी देवी सोमवार तड़के शौच के लिए पास के खेतों में गई थी। तभी अचानक उसे भालू दिखा। भालू को देख पंखुरी डर गईं और चिल्लाते हुए भागने लगीं। भागने के क्रम में भालू ने पीछे से महिला पर हमला किया जिसमें उन्हें गंभीर चोट लगी। शरीर पर गहरे जख्म हो गए। ग्रामीणों ने आवाज सुनी तो घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने बमुश्किल महिला को भालू के चंगुल से छुड़ाया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बीते 40 दिन से आदमखोर तेंदुए की दहशत गौरतलब है कि झारखंड के गढ़वा जिले में बीते कुछ समय से जंगली जानवरों का हमला बढ़ गया है। गढ़वा में ही बीते 40 दिन से आदमखोर तेंदुए की दहशत है। तकरीबन 100 गांवों के लोग दहशत में अपने दिन-रात काट रहे हैं। आदमखोर तेंदुए का ट्रैंकुलाइज करने के कई प्रयास विफल हो चुके हैं। तेंदुए को मारने का आदेश भी जारी किया जा चुका है। तेंदुए ने अब तक 3 बच्चों को मार डाला है। इस बीच गढ़वा में अब भालू ने महिला पर हमला किया।  

Related Articles

Back to top button