Saturday , January 31 2026

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को अस्पताल से मिली छुट्टी, सांस संबंधी समस्या के कारण हुई थीं भर्ती

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। सोनिया गांधी को मंगलवार दोपहर तीन बजे अस्पताल से छुट्टी दी गई। सर गंगाराम अस्पताल के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के चेयरमैन डॉक्टर अजय स्वरूप ने इसकी पुष्टि की है।

सांस संबंधी समस्या के कारण हुई थीं भर्ती

बता दें कि सोनिया गांधी को बीते बुधवार को वायरल संक्रमण के चलते सांस संबंधी समस्या होने पर सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉ अजय स्वरूप ने बताया था कि सोनिया गांधी का स्वास्थ्य स्थिर है। उन्हें चेस्ट मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया गया है, जहां डा. अरूप बसु की टीम की देखरेख में इलाज हो रहा है। इससे पहले सोनिया गांधी को कोरोना संक्रमण के बाद की समस्याओं के चलते 12 जून को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें 18 जून को छुट्टी दी गई थी।

jagran

भारत जोड़ो यात्रा में लिया था हिस्सा

सोनिया गांधी को आखिरी बार 28 दिसंबर को कांग्रेस स्थापना दिवस पर सार्वजनिक रूप से देखा गया था। दिल्ली में 24 दिसंबर को सोनिया कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लिया था।

Check Also

फर्जी मतदाताओं पर लगेगा अंकुश — बुलंदशहर में शुरू हुआ SIR सर्वे

ब्रेकिंग बुलंदशहररिपोर्टर – दीपक पंडित, बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) आज से जिले में शुरू हुआ SIR …