Saturday , May 2 2026

अचानक से लंच का प्रोग्राम बन जाता है और जब घर में कोई सब्जी न हो, तो दही और सेव की मदद से तैयार करें सब्जी

घर में अचानक से आ जाए मेहमान और न हो कोई सब्जी, तो बनाएं ये जायकेदार ‘दही-सेव की सब्जी’ विधि : – पैन में तेल गरम कर जीरा, राई और करीपत्ते डाल कर भूनें। – अब हींग डालें और खुशबू आने तक भूनें। – इसके बाद इसमें हल्दी, देगी मिर्च, हरी मिर्च, गरम मसाला डालें। – अब इसमें दही को अच्छी तरह फेंट कर डालें और लगातार चलाते रहें वरना सब्जी में दही फटी हुई नजर आएगी। इसे पूरे 2 से 3 मिनट तक पकाएं। – सबसे बाद में सेव मिलाएं, सेब डालने के बाद पकाने की जरूरत नहीं। इसके बाद आंच बंद कर दें। – ऊपर से धनिया पत्ती डालकर रोटी या चावल के साथ गरमगरम सर्व करें।

Check Also

Indian consumer rights petrol pump-पेट्रोल पंप पर मिलती हैं 7 मुफ्त सेवाएं: पैसे मांगे तो करें शिकायत, रद्द हो सकता है लाइसेंस???????…..

भारत में पेट्रोल पंप केवल ईंधन भरवाने की जगह ही नहीं हैं, बल्कि यहां ग्राहकों …