Wednesday , March 18 2026

Love Jihad Case-अलीगढ़ में लव जिहाद का आरोप, पीड़िता ने SSP से लगाई न्याय की गुहार

अलीगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ जैसी घटना का आरोप लगाते हुए एक हिंदू युवती ने न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि एक युवक ने अपनी पहचान छिपाकर पहले उससे प्रेम संबंध बनाए, फिर उसका धर्मांतरण कर निकाह किया और बाद में उसे व उसके छोटे बच्चे को छोड़ दिया। मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

पीड़ित युवती अलीगढ़ के थाना रोरावर क्षेत्र की रहने वाली है, जो न्याय की तलाश में थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित SSP कार्यालय पहुंची। यहां उसने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक फिरोज ने खुद को पहले राकेश बताकर उससे दोस्ती की। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और उसने भरोसे में लेकर शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने अश्लील वीडियो भी बना लिए। युवती का कहना है कि नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया गया और इसके बाद शारीरिक संबंध बनाए गए।

पीड़िता के अनुसार, जब उसे आरोपी की असली पहचान का पता चला तो उसने विरोध किया, लेकिन उस पर दबाव बनाया गया। आरोप है कि इसके बाद उसका जबरन धर्मांतरण कराया गया और निकाह कर लिया गया। कुछ समय बाद आरोपी ने उसे छोड़ दिया और जिम्मेदारी से मुकर गया। पीड़िता का कहना है कि अब वह अपने छोटे बच्चे के साथ दर-दर भटकने को मजबूर है।

युवती ने यह भी आरोप लगाया कि जब उसने आरोपी के खिलाफ आवाज उठाई तो उसे स्लॉटर हाउस में कटवाने की धमकी दी गई, जिससे वह बेहद डरी और सहमी हुई है। पीड़िता ने प्रशासन से सुरक्षा की भी मांग की है।

SSP कार्यालय पहुंची पीड़िता ने रोते हुए कहा कि उसके साथ धोखा, शोषण और मानसिक उत्पीड़न किया गया है। उसने मांग की कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई हो और उसे तथा उसके बच्चे को न्याय और सुरक्षा प्रदान की जाए।

फिलहाल पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह मामला एक बार फिर समाज में पहचान छिपाकर धोखाधड़ी और महिलाओं के शोषण जैसे गंभीर मुद्दों पर सवाल खड़े करता है।

बाइट – रश्मि उर्फ आलिया, पीड़ित युवती

Check Also

Sirsi Makhadumpur Phoolsinha conflict-संभल में 160 बीघा सरकारी जमीन पर विवाद, दलित परिवार और ग्रामीण आमने-सामने

संभल (उत्तर प्रदेश)। जनपद संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के नगर पंचायत सिरसी और …