Sunday , March 22 2026

सोनिया गांधी, राहुल गांधी,व अन्य ने दिल्ली के वीर भूमि में राजीव गांधी स्मारक पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की..

देश आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को 32वीं पुण्यतिथि पर याद कर रहा है। 21 मई, 1991 को एक आत्मघाती बम धामाके में राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणूगोपाल व अन्य ने दिल्ली के वीर भूमि में राजीव गांधी स्मारक पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

राहुल गांधी जाएंगे श्रीपेरंबदूर

पिता को श्रद्धांजलि देने के लिए आज राहुल गांधी श्रीपेरंबदूर जाएंगे। इस बीच उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने अपने पिता राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही लिखा, ”पापा, आप मेरे साथ ही हैं, एक प्रेरणा के रूप में, यादों में, सदा!’ इस वीडियो में राजीव गांधी ने देश में विकास में क्या-क्या योगदान दिया,उसको पेश किया गया है। इस वीडियो में उनके शपथ ग्रहण समारोह की तस्वीरों से लेकर प्रधानमंत्री रहते हुए देश को लेकर एक झलक पेश की गई है।  

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …