Saturday , March 21 2026

सीतापुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत

सीतापुर जिले की लहरपुर कोतवाली में हुए एक सड़क हादसे में तीन बाइक सवारों की मौत हो गई। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।

सीतापुर जिले के लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्षेत्र के लहरपुर-बिसवां मार्ग पर गांव रूढा भवनाथपुर के निकट एक बाइक पर बिना हेलमेट लगाए तीन युवक जा रहे थे। पीछे से अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। तीनों युवक गिर गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो मृतकों की पहचान क्षेत्र के गांव खानपुर सादात निवासी आजाद (18), रियाजुद्दीन (25) और सुहेल (19) के रूप में हुई। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। इंस्पेक्टर मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं, वाहन की तलाश जारी है।

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …