Saturday , March 21 2026

सीएसजेएमयू में 20 जनवरी से सेमेस्टर परीक्षाएं, अब तक न केंद्र और न ही प्रवेश पत्र हुए जारी..

सीएसजेएमयू से संबद्ध महाविद्यालयों में बीस जनवरी से सेमेस्टर परीक्षाएं प्रस्तावित हैं,लेकिन अब तक न ही परीक्षा केंद्र बने हैं और न ही प्रवेश पत्र जारी हुए। परीक्षाएं नवंबर अंत या दिसंबर के प्रारंभ में हो जानी चाहिए थीं। मगर विलंब तक चली दाखिले की प्रक्रिया के कारण परीक्षाएं 20 जनवरी से हैं। पीपीएन के प्राचार्य प्रो.अनूप कुमार सिंह ने कहा कि तैयारियों को लेकर कोई जानकारी नहीं है। अभी परीक्षा केंद्र नहीं बने हैं। केंद्र बनने के बाद आपत्तियां मांगी जाती हैं और उसके निस्तारण के बाद अंतिम सूची जारी होती है। जब तक केंद्रों की सूची फाइनल नहीं होगी, तब तक प्रवेश पत्र जारी नहीं हो सकता।

Check Also

crowd management police-नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं …