Saturday , March 21 2026

सीएम योगी के जन्मदिन पर काशी में मां गंगा का दुग्धाभिषेक

सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर उनके समर्थकों द्वारा अलग-अलग तरीके से जश्न मनाया जा रहा है। वहीं काशी में सीएम योगी की सलामती के लिए मां गंगा की विशेष पूजा कर दुग्धाभिषेक किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 52वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर काशी में दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया गया। त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन की ओर से मां गंगा से योगी आदित्यनाथ के स्वस्थ रहने और दीर्घायु की कामना की गई। 101 लीटर दूध से मां गंगा का अभिषेक किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी व वाराणसी विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य अंबरीश सिंह भोला ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। भोला ने कहा कि हिंदू युवा वाहिनी हर कठिन समय में लोगों के साथ खड़ा है। हर साल की तरह इस बार भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

सुबह दशाश्वमेध घाट पर बटुकों के साथ मां गंगा का पूजन अर्चन किया गया। साथ ही मां की चुनरी और 101 लीटर दूध से मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया गया। इस मौके पर महानगर प्रभारी मनीष मिश्रा, अध्यक्ष अजय सिंह, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, गप्पू सिंह, उमेश सिंह,दिनेश अग्रहरि, अमन अग्रहरि, सोनू बाबा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Check Also

crowd management police-नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं …