Wednesday , March 18 2026

सपा नेता स्वामी प्रसाद के विवादित बयान पर जुबानी जंग जारी, पढ़ें पूरी खबर..

यूपी में रामचरित मानस विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। सपा नेता स्वामी प्रसाद के विवादित बयान पर जुबानी जंग जारी है। अब इस मामले पर भाजपा सांसद स्वामी सच्चिदानंद साक्षी महराज ने सपा प्रमुख को सीख दी है। साक्षी महराज ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने जिस तरह से होली पर रामचरितमानस को जलाने की बात कही है। उससे साफ है कि वह सपा में आखिरी कील ठोंकने के लिए पार्टी में आए हैं। बुधवार को एत्मादपुर में एक निजी समारोह में भाग लेने आए साक्षी महाराज ने कहा कि पूर्व में मुलायम सिंह यादव भी रामभक्तों का अपमान कर देख चुके हैं। उन्होंने कहा कि रामचरितमानस साक्षात भगवान का स्वरूप है। आने वाले समय में सपा को नाम लेने और पानी देने वाला भी कोई नहीं बचेगा। भाजपा सांसद ने कहा कि वह अखिलेश को बहुत प्यार करते हैं। पढ़ा लिखा बालक है, लेकिन मोहम्मद आजम खां और स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे लोग उसकी मेहनत पर पानी फेर देते हैं।

Check Also

Sirsi Makhadumpur Phoolsinha conflict-संभल में 160 बीघा सरकारी जमीन पर विवाद, दलित परिवार और ग्रामीण आमने-सामने

संभल (उत्तर प्रदेश)। जनपद संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के नगर पंचायत सिरसी और …