Wednesday , April 29 2026

सपा ने मनाई छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती, उनके बताये रास्तों पर चलने का लिया संकल्प

झांसी। समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता, संस्थापक सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित जनेश्वर मिश्र की जयंती बड़े ही श्रद्धा भाव से मनाई। किला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने छोटे लोहिया कहे जाने वाले जनेश्वर मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों और सिद्धांतों को याद करते हुए समाजवादी विचारधारा को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। साथ ही आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अभी से तैयारी करने और सपा की नीतियों व योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह भोजला ने कहा कि “छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र सज्जनता और सादगी के प्रतीक थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन शोषित, वंचितों और पिछड़ों के हितों की लड़ाई में समर्पित कर दिया। समाजवाद की जब भी चर्चा होगी, जनेश्वर मिश्र का नाम अवश्य लिया जाएगा।”

उन्होंने आगे कहा कि सभी समाजवादियों को जनेश्वर मिश्र के पदचिन्हों पर चलना चाहिए, तभी सच्चे समाजवाद की स्थापना हो सकेगी। इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही और वातावरण समाजवादी नारों से गूंज उठा।

Check Also

Indian Intelligence Series- 2019 से आज तक Amazon Prime Video पर छाई क्राइम-थ्रिलर सीरीज: मिडिल क्लास जासूस ने आतंकियों की उड़ाई नींद

-साल 2019 में आई एक वेब सीरीज ने भारतीय OTT प्लेटफॉर्म पर ऐसा धमाका किया …