Saturday , March 21 2026

शादी, साजिश और लूट: पुलिस गिरफ्त में आया ऐसा गिरोह, जिनके मंसूबे बेहद खौफनाक; दो महिलाएं भी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पुलिस ने ऐसे गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो शादी करने के बाद लूट की वारदात को अंजाम देता है। इस गैंग में शामिल दो महिला सदस्य भी पुलिस गिरफ्त में आ चुकी हैं। आगरा के शमसाबाद थाना क्षेत्र में शादी करके लूटने के मामले में पुलिस ने दो महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह कमाई के लिए ऐसी वारदात करता है। पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक की शादी 4 जुलाई को कविता नाम की युवती से कराई गई थी। शादी के बाद 21 जुलाई की रात महिला गहने, रुपये लेकर फरार हो गई। जिसकी शिकायत थाना शमसाबाद में की गई थी। इस मामले में बुधवार को दो महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि कविता दो साल से अरुण उर्फ सूरज के साथ रह रही थी। पैसों की तंगी के कारण उन्होंने योजना बनाई ऐसा परिवार ढूंढा जाए जिसे लड़की की तलाश हो। शादी के लिए अच्छी खासी रकम देने को तैयार हो जाए। काफी तलाश के बाद इन लोगों को सचिन दीक्षित के बारे में पता चला। कविता ने अरुण उर्फ सूरज को भाई और एक अन्य व्यक्ति राजेंद्र को पिता बताकर सचिन से रिश्ता तय कर लिया। योजना थी कि ससुराल में झगड़ा करके गहने और नकदी लेकर भागना है। 21 जुलाई की रात युवती अपने साथियों के साथ भाग निकली। बुधवार को पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Check Also

crowd management police-नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं …