Saturday , March 21 2026

विमान में यात्रियों की बदसलूकी का एक और मामला आया सामने, जानिए क्या

विमान में यात्रियों की बदसलूकी का एक और मामला गर्मा गया है। पुलिस ने इटली की एक 45 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस ने मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है। आरोप है कि अबु धाबी से मुंबई आ रही फ्लाइट में उन्होंने कैबिन क्रू के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं बाद में वह अर्धनग्न हालत में विमान में चलने लगीं। बीते कुछ समय में उड़ान के दौरान सहयात्री के साथ बदसलूकी, क्रू के साथ विवाद जैसे कई मामले सामने आए हैं।
पुलिस को एयर विस्तारा फ्लाइट UK 256 के मुंबई लैंड करने के बाद कैबिन क्रू से शिकायत मिली थी। विमान ने अबु धाबी से देर रात 2.03 बजे उड़ान भरी थी। कहा जा रहा है कि इकोनॉमी क्लास की टिकट रखी एक महिला यात्री पाओला पेरूचियो बिजनेस क्लास में बैठने की जिद कर रही थीं। ऐसा करने से रोके जाने पर उन्होंने क्रू के साथ मारपीट की और विमान में कपड़े उतारकर घूमने लगीं। फिलहाल, सहार पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी नेबताया, ‘रात करीब 2.30 बजे इकोनॉमी क्लास में बैठी एक महिला अचानक उठी और बिजनेस क्लास की तरफ भागने लगी और वहां सीट ले ली। कैबिन क्रू के दो सदस्य उनके पास पहुंचे और पूछा कि क्या उन्हें मदद की जरूरत है। जब यात्री ने जवाब नहीं दिया, तो उन्हें सीट पर लौटने का आग्रह किया गया। यह महिला ने उनपर चिल्लाना शुरू कर दिया।’ जब क्रू ने महिला को बदसलूकी करने से रोका, तो उन्होंने कथित तौर पर एक के चेहरे पर हमला कर दिया और दूसरे पर थूक दिया। इसके तुरंत बाद क्रू अपने साथी की मदद के लिए पहुंचा, तब महिला ने कपड़े उतारने शुरू कर दिए। अंत में जब विमान सुबह करीब 4.53 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा, तो महिला को एयर विस्तारा के सुरक्षा अधिकारियों को सौंप दिया गया। बाद में उन्हें सहार पुलिस के हवाले कर दिया गया। खबर है कि महिला को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से बाद में उन्हें जमानत मिल गई।

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …