Saturday , March 21 2026

लखनऊ में एसी जनरथ बसों की हड़ताल हुई शुरू, पढ़ें पूरी खबर ..

यूपी की राजधानी में गुरुवार सुबह एक नई परेशानी खड़ी हो गई जब लखनऊ में एसी जनरथ बसों की हड़ताल शुरू हुई। लखनऊ में जनरथ बसों के ड्राइवर और कंडक्टरों ने हड़ताल शुरू करके बसों को बंद कर दिया जिससे कई रूट की यात्रा ठप हो गई। वहीं बसों के इंतजार में यात्री परेशान होते दिखे। कहा जा रहा है कि आरएम के मनमानी आदेश के खिलाफ भड़के ड्राइवर और कंडक्टरों ने बसों को बंद करके हड़ताल का ऐलान कर दिया। गुरुवार सुबह शुरू हुई हड़ताल से बस अड्डों पर यात्रियों की भीड़ जमा होना शुरू हो गई। कैसरबाग बस अड्डे पर यात्री बस के इंतजार में परेशान होते दिखाई दिए। यात्रियों को गर्मी में बसों के लिए भटकना पड़ रहा है। हड़ताल के कारण दिल्ली, सहारनपुर, झांसी, मेरठ, गोरखपुर रूट की बसें रद्द कर दी गई हैं। वहीं लखनऊ के अवध डिपो से एसी बसों का संचालन 9 बजे से ठप पड़ा है। बसों के कर्मचारियों ने क्षेत्रीय प्रबंधक की मनमानी से परेशान होकर एसी बसों का संचालन ठप कर दिया। सुबह से शुरू हुई इस हड़ताल के कारण कई घंटे से डिपो से एसी बसें नहीं निकली हैं। वहीं बस स्टेशनों पर यात्री परेशान हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि हड़ताल के कारण करीब 35 एसी जनरथ बसें कैंसिल हुई है। इसी के साथ बसों में की गई एक हजार के करीब यात्रियों के ऑनलाइन बुकिंग भी अचानक रद्द कर दी गई है। यात्रियों को इसकी जानकारी मैसेज के जरिए मिली। बस स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ जमा हो रही है। वहीं एसी जनरथ बसों से अलग चलने वाली बसों में भीड़ बढ़ने के कारण भागा-दौड़ी करके यात्री चढ़ने की कोशिश में लगे हैं।

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …