Saturday , March 21 2026

रेल मंत्री वैष्णव की घोषणा- एक हजार अमृत भारत ट्रेनों का होगा निर्माण

रेलवे ने वंदे भारत ट्रेन निर्यात करने की तैयारी शुरू कर दी है। आने वाले पांच वर्ष के भीतर भारत पहली ट्रेन निर्यात करेगा, जो देश के लिए बड़ी उपलब्धि होगी।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारतीय रेल को विश्वस्तरीय बनाने पर जोर दिया जा रहा है। कुछ वर्षों के भीतर देश में 1,000 विश्वस्तरीय अमृत भारत ट्रेनों का निर्माण किया जाएगा, जो 250 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेंगी। समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए साक्षात्कार में वैष्णव ने कहा कि तमाम उद्योगों की तरह रेलवे में भी अब भारत के आयातक से निर्यातक बनने की बारी है। रेलवे ने वंदे भारत ट्रेन निर्यात करने की तैयारी शुरू कर दी है।

आने वाले पांच वर्ष के भीतर भारत पहली ट्रेन निर्यात करेगा, जो देश के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। वैष्णव ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने पिछले 10 वर्षों में रेलवे में कई परिवर्तनकारी पहलें शुरू की हैं। इनमें दुनिया का सबसे ऊंचा रेल ब्रिज-चिनाब पुल और कोलकाता मेट्रो के लिए नदी के नीचे पहली जल सुरंग भारतीय रेल की अहम तकनीकी प्रगति को दर्शाने वाली उपलब्धियां हैं।

Check Also

crowd management police-नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं …