Wednesday , March 18 2026

यूपी में अपराधियों के लिए चलाया जाएगा लंगड़ा ऑपरेशन, मंत्री धर्मपाल ने कहा- सपा अब अपराधियों की पार्टी, योगी सरकार में सुधार का विकल्प

खबर उन्नाव से है जहां उत्तर प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने उन्नाव दौरे पर समाजवादी पार्टी को अपराधियों की पार्टी करार दिया। काबीना मंत्री ने कहा कि सपा अब पूरी तरह अपराधियों की पार्टी बन चुकी है।

उनका अस्तित्व अपराधियों और उनके संरक्षण पर टिका है। अपराधियों के लिए यूपी में लंगड़ा आपरेशन चलाया जाएगा। मंत्री धर्मपाल सिंह ने सपा की निष्कासित विधायक पूजा पाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि पूजा पाल ने अपराधियों के खिलाफ जो कदम उठाए हैं, सरकार उनका समर्थन करती है। प्रदेश सरकार की प्राथमिकता आम नागरिकों की सुरक्षा है।

बता दे कि धर्मपाल सिंह ने स्पष्ट किया कि अपराधियों के लिए दो ही विकल्प हैं। या तो वे जेल जाएंगे या सुधार का रास्ता अपनाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर अपराधियों पर ‘लंगड़ा ऑपरेशन’ भी किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि योगी सरकार में उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। माफिया और अपराधियों पर शिकंजा कसा गया है। इसलिए जनता का विश्वास सरकार पर बढ़ रहा है। उन्होंने सपा शासनकाल की तुलना वर्तमान से करते हुए कहा कि पहले अपराधियों को खुली छूट थी। अब योगी सरकार में अपराधियों की जगह जेल में है, राजनीति की गद्दी पर नहीं। मंत्री ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को भी कड़ा संदेश दिया कि अपराधियों के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।

बाइट – धर्मपाल सिंह पशु धन मंत्री, प्रभारी मंत्री

Check Also

Sirsi Makhadumpur Phoolsinha conflict-संभल में 160 बीघा सरकारी जमीन पर विवाद, दलित परिवार और ग्रामीण आमने-सामने

संभल (उत्तर प्रदेश)। जनपद संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के नगर पंचायत सिरसी और …