Tuesday , February 3 2026

यूपी: पूर्व सीएम रामनरेश यादव के बेटे व कई पूर्व सांसद व विधायक भाजपा में शामिल

यूपी में शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र अजय यादव सहित कई पूर्व सांसद व पूर्व विधायक भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले कई पूर्व सांसद व विधायकों का भाजपा को समर्थन मिलना जारी है। शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव के पुत्र अजय यादव भाजपा में शामिल हो गए।

इसके अलावा, बसपा के पूर्व सांसद वीर सिंह, पूर्व सांसद प्रेम दास कठेरिया, पूर्व मंत्री साधना मिश्रा, पूर्व विधायक गजेंद्र सिंह व वासुदेव सिंह ने भी भाजपा की सदस्यता ले ली।

बसपा के पूर्व विधायक आदित्य पांडेय भी भाजपा में शामिल हो गए।

सभी को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि भाजपा यूपी में सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करेगी।

Check Also

Sunlight Controls Diabetes : धूप से डायबिटीज पर लगाम: सूरज की रोशनी बनी सेहत की नैचुरल दवा

नई दिल्ली।डायबिटीज आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई बीमारियों में से एक है। …