Sunday , March 22 2026

यूपी के इन ज़िलों में बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम

देशभर में आज यानि 29 अक्टूबर के पेट्रोल, डीजल  के नए रेट जारी हो गए हैं। कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों के अनुसार भारत में ईंधन की कीमत तय करती है। यूपी के प्रमुख शहरों लखनऊ, आगरा, मेरठ, कानपुर और गोरखपुर के दामों में तेजी देखने को मिली है। बरेली और प्रयागराज में पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी देखने को मिली है। वहीं वाराणसी के दामों में बदलाव नहीं हुए हैं। आइए जानते हैं यूपी के शहरों में आज पेट्रोल, डीजल के दाम।

तेल कंपनी इंडियन आयल की वेबसाइट के मुताबिक, लखनऊ में शनिवार को पेट्रोल 96.62 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.81 रुपये प्रति लीटर है। वाराणसी में पेट्रोल 97.17 और डीजल 90.35 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है तो आगरा में पेट्रोल 96.40 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.57 रुपये प्रति लीटर है। इसके अलावा, मेरठ में पेट्रोल 96.46 रुपये और डीजल 89.64 रुपये प्रति लीटर है।

कानपुर में शनिवार को पेट्रोल 96.63 रुपये और डीजल 89.81 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं, गोरखपुर में पेट्रोल 97.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.29 रुपये प्रति लीटर है। इनके अलावा बरेली में पेट्रोल 96.26 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.45 रुपये प्रति लीटर है। प्रयागराज में पेट्रोल 96.52 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.73 रुपये प्रति लीटर है। यूपी में एलपीजी गैस 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर में 1,090.50 रुपये प्रति सिलेंडर मिल रही है।

ऐसे चेक करें अपने शहर में रेट
आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …