Sunday , February 1 2026

मेरठ की गुरवीन संग बंधन में बंधे पंजाब के मंत्री गुरमीत

पंजाब के खेल, सिंचाई व खनन विभाग के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर आज नयागांव के एक निजी रिजॉर्ट में मेरठ की डॉ. गुरवीन कौर के साथ परिण्य सूत्र में बंध गए। कैबिनेट मंत्री की शादी के चलते इलाके की सड़कों की मरम्मत आननफानन में करवाई गई। वहीं सड़कें साफ करने के लिए परिषद जुटी रही।

गुरमीत सिंह मीत हेयर की दुल्हन डॉ. गुरवीन कौर मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम में रेडियोलॉजिस्ट हैं। गुरमीत सिंह पंजाब के बरनाला से आम आदमी पार्टी से दूसरी बार विधायक बनकर मौजूदा भगवंत मान सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।

डॉ गुरवीन के पिता भूपेंद्र सिंह बाजवा मेरठ गॉडविन ग्रुप के निदेशक और भारतीय ओलंपिक संघ के पदाधिकारी हैं। गुरमीत और गुरवीन दोनों को रिश्ता एक महीने पहले हुआ था। तब रोका की रस्म हुई थी।

Check Also

Anganwadi Recruitment-बलरामपुर में आंगनबाड़ी भर्ती घोटाला, रिश्वत लेते तीन आरोपी गिरफ्तार

जनपद बलरामपुर में आंगनबाड़ी चयन प्रक्रिया के नाम पर रिश्वत मांगने और लेने का गंभीर …