Saturday , March 21 2026

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल आज दोपहर एक प्रेस बयान जारी करेंगी। इस दौरान वह कोई बड़ा खुलासा कर सकती हैं। क्योंकि जब से केजरीवाल ईडी की हिरासत में गए हैं तभी से वह हर दिन शाम को उनसे मुलाकात करती हैं। बीते मंगलवार की शाम को भी सुनीता केजरीवाल ने मुलाकात की थी।

हर दिन ईडी दफ्तर जाती हैं सुनीता केजरीवाल
जानकारी के लिए बता दें कि अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल उनसे मिलने सोमवार को भी ईडी दफ्तर पहुंचीं। उससे पहले रविवार को भी उन्होंने मुलाकात की थी।

कोर्ट ने दी है मिलने की अनुमति
पीएमएलए मामलों में विशेष अदालत ने केजरीवाल के वकीलों के अलावा उनकी पत्नी सुनीता और केजरीवाल के निजी सहायक बिभव कुमार को हर दिन शाम 6-7 के बीच आधे घंटे के लिए उनसे मिलने की अनुमति दी थी।

सीएम का सबसे पहला संदेश पत्नी सुनीता ने सुनाया था
इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने जेल से जनता के लिए अपना संदेश अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के माध्यम से ही सुनाया था। इस संदेश में उन्होंने जल्द जेल से बाहर आने का भरोसा दिखाया। साथ ही, आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं से दिल्ली सरकार की योजनाओं को आगे चालू रखने की बात भी कही थी।

लेकिन जिस तरह उन्होंने अपना संदेश देने के लिए किसी दूसरे नेता की बजाय अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल को चुना है, उससे यह संकेत मिल गए कि यदि अरविंद केजरीवाल को जेल जाने के कारण इस्तीफा देना पड़ता है, तो मुख्यमंत्री पद पर सुनीता केजरीवाल ही उनकी पहली पसंद हो सकती हैं।

Check Also

crowd management police-नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं …