Friday , March 20 2026

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने विधान परिषद में नेता के पद से दिया इस्तीफा

यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने विधान परिषद में नेता पद से इस्तीफा दे दिया है।  उन्होंने इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया। दरअसल पार्टी ने उन्हें जल्द ही यह जिम्मेदारी सौंपी थी। वहीं उनके इस्तीफे बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को नए विधान परिषद के नेता के तौर जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि स्वतंत्र देव सिंह ने इससे पहले जुलाई में यूपी प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था।

आपको बता दें कि प्रदेश के जलशक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह विधान परिषद में नेता सदन बनाया था। विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने 22 मई 2022 से उन्हें नेता सदन के रूप में मान्यता दी थी। इससे पहले डॉ. दिनेश शर्मा उप मुख्यमंत्री के रूप में विधान परिषद में नेता सदन थे।

स्वतंत्र देव सिंह कुर्मी समाज से आते हैं जिसे यूपी में पिछड़ी जाति माना जाता है। स्वतंत्र देव सिंह बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से साइंस ग्रेजुएट हैं। स्वतंत्र देव सिंह ने 1986 में  एक दैनिक अखबार में बतौर रिपोर्टर अपने करियर की शुरूआत की थी। योगी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान भी स्वतंत्र देव सिंह को मंत्री बनाया गया था। इससे पहले वो बीजेपी में वाइस प्रेसिडेंट और जनरल सेक्रेट्री समेत कई अलग-अलग पदों पर रहे।  साल 2019 में स्वतंत्र देव सिंह को यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।

Check Also

crowd management police-नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं …