Thursday , April 30 2026

बीड के उम्मीदवार बालासाहेब शिंदे की मौत, मतदान केंद्र पर आया हार्ट अटैक

Maharashtra Assembly Election 2024: बीड विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय उम्मीदवार बालासाहेब शिंदे की मतदान केंद्र पर ही दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है।

Maharashtra Assembly Election 2024: बीड विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय उम्मीदवार बालासाहेब शिंदे की मतदान केंद्र पर ही दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। घटना के बाद मतदान केंद्र पर हड़कंप मच गया। कुछ देर के लिए मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। आननफानन में बाला साहेब शिंदे को बदहवास स्थिति में समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार एक प्रत्याशी का निधन हो गया है। जल्द ही बीड विधानसभा चुनाव के बारे में आगे का निर्णय लिया जाएगा।

 

Check Also

Crime in Uttar Pradesh- बलरामपुर: बहूभोज में विवाद बना खूनी संघर्ष, युवक की मौत; 14 आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर जिले के तुलसीपुर थाना क्षेत्र में एक बहूभोज कार्यक्रम उस समय मातम में बदल …