Saturday , March 21 2026

बिहार: रोहतास में वज्रपात से 5 लोगों की दर्दनाक मौत, तीन गंभीर रूप से झुलसे

बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को वज्रपात से 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई तथा तीन अन्य झुलस गए। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि गोटपा नहर पुल के पास आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। सभी लोग गोटपा के निवासी हैं।

मृतकों की पहचान अरबिंद साह (35) और ओम प्रकाश कुमार (40) के रूप में की गई है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसी तरह मोहनी गांव में वज्रपात से आठ वर्षीय बालक अभिषेक कुमार की मौत हो गई। वह मूल रूप से बक्सर जिले के धनसोइ थाना क्षेत्र के उधोपुर का निवासी मुन्ना सिंह का पुत्र था। वह अपने फूफा मोहनी निवासी उमेश यादव के घर रह कर बिक्रमगंज में पढ़ता था।

वहीं सूत्रों ने बताया कि निंगा गांव में सड़क निर्माण में लगे एक मजदूर की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हो गई। मृतक की पहचान नोखा थाना क्षेत्र के लेवड़ा गांव निवासी सुनील कुमार (23) के रूप में की गई है। इसके अतिरिक्त शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Check Also

crowd management police-नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं …