Sunday , March 22 2026

बिहार में एक बार फिर सक्रिय हुआ मानसून, मौसम विभाग ने पटना समेत 18 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट किया जारी

बिहार में एक बार फिर से मानसून पूरी तरह एक्टिव हो गय गया है। प्रदेश में  मानसून मजबूत होते ही वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि हो गई। रविवार को पटना समेत प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर हल्के से मध्यम तो कुछ जगहों पर भारी वर्षा के कारण लोगों को राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राजधानी समेत प्रदेश में मध्यम व भारी वर्षा अगले दो दिनों तक बने रहने के आसार हैं। वहीं इन जगहों पर मेघ गर्जन व वज्रपात को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। पटना समेत प्रदेश 18 जिलों में मध्यम तो उत्तर बिहार के शेष जिलो में भारी वर्षा की चेतावनी है।
मौसम विभाग की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक अगले दो दिनों तक प्रदेश में भारी वर्षा के अच्छे संकेत हैं। रविवार को दक्षिण बिहार के घोसी में सर्वाधिक वर्षा 95.6 मिमी दर्ज की गई, राजधानी में 4.2 मिमी। प्रदेश का सबसे अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस वैशाली का दर्ज किया गया, जबकि राजधानी का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मानसून ट्रफ फिरोजपुर, रोहतक होते हुए हिमालय की तराई की ओर गुजर रही है। वहीं एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र उत्तर पूर्व उत्तरप्रदेश के आसपास बना है।
  •  घोसी में सर्वाधिक 95.6 तो राजधानी में 4.2 मिमी वर्षा रिकार्ड
  • 35.5 डिग्री सेल्सियस के साथ वैशाली का अधिकतम तापमान
  • 32.6 डिग्री सेल्सियस राजधानी का अधिकतम तापमान
पिछले दिनों मानसून की वर्ष नहीं होने की वजह से किसान धान की बोआई नहीं कर पा रहे थे। किसान वर्षा नहीं होने की वजह से परेशान थे। लेकिन एक बार फिर से मानसून ने रफ्तार पकड़ी है, जिससे किसानों को धान की रोपनी में काफी मदद मिल रही है। स्थान-वर्षा जहानाबाद के घोसी -95.6 सुपौल के भीमनगर-85.6 फारबिसगंज -76.2 अररिया-62 कटिहार के बलरामपुर-40.4 (वर्षा मिमी में) स्थान-अधिकतम तापमान पटना – 32.6 गया – 32.0 औरंगाबाद – 34.9 वैशाली – 35.5 नालंदा – 33.9 मुजफ्फरपुर – 26.8 भागलपुर – 33.5 नवादा – 34.4 कटिहार – 33.7 दरभंगा –  31.8 (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …