Sunday , February 1 2026

प्रेमी संग रंगरेलियां मना रही थी नाबालिग, छोटे भाई ने देख लिया; युवक ने दबाया मुंह और बहन ने घोंट दिया गला

छात्र का कमरे में शव मिला था। बराबर में सो रही बहन ने पहले गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने सख्ती की तो चाैंकाने वाला सच बताया। पुलिस ने किशोरी के साथ उसके प्रेमी को भी पकड़ा है।गांव नगला मितन में सोमवार की सुबह कमरे के अंदर चारपाई पर 14 वर्षीय छात्र का शव मिला था। कमरे में केवल मृतक और उसकी 16 वर्षीय बहन के अलावा कोई नहीं सोता था। गांव निवासी होडल सिंह ने सोमवार को बताया था कि रविवार की रात वह घेर पर सोए थे। घर पर बेटी और बेटा थे। सोमवार की सुबह जब शौच क्रिया करके लौट रहे थे तो गांव की ही एक महिला ने आकर बताया कि बेटे की किसी ने गला दबाकर हत्या कर दी है। सूचना पर पुलिस, फोरेंसिक और डॉग स्क्वाॅड की टीम मौके पर पहुंची।

सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि छात्र के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करना सामने आया है। मामले में मृतक छात्र की बहन से पूछताछ की गई। उसने पहले तो गुमराह करने का प्रयास किया। बाद में जब पुलिस ने परिजन के सामने कड़ाई से पूछताछ करना शुरू किया तो उसने सच बता दिया।

बताया कि कमरे में भाई चारपाई पर सो रहा था। देर रात गांव का ही प्रेमी विनय शर्मा मिलने आया तो दोनों को भाई ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। यह देखकर दोनों डर गए और भाई के चिल्लाने से पहले ही प्रेमी ने उसका मुंह बंद कर लिया। इसी बीच किशोरी ने भाई का गला दबाना शुरू किया तो प्रेमी ने साथ देते हुए हत्या कर दी। इसके बाद प्रेमी युवक वहां से भाग गया। सुबह उठकर वह शौच क्रिया को चली गई और जब लौटकर आई तो भाई को मृत देखकर रोने लगी ताकि किसी को शक न हो।

पहले किशोरी और बाद में उसके प्रेमी को उनके घरों से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। दोनों ने ही अपना अपराध स्वीकार किया है। -ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, सीओ जलेसर

Check Also

Anganwadi Recruitment-बलरामपुर में आंगनबाड़ी भर्ती घोटाला, रिश्वत लेते तीन आरोपी गिरफ्तार

जनपद बलरामपुर में आंगनबाड़ी चयन प्रक्रिया के नाम पर रिश्वत मांगने और लेने का गंभीर …