Saturday , March 21 2026

प्रधानमंत्री मोदी आज से रहेंगे असम के दो दिवसीय दौरे पर

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर असम पहुंचेंगे और इस दौरान वह 11,599 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने मोदी की यात्रा के बारे में दिसपुर के लोक सेवा भवन में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए घोषणा की कि प्रधानमंत्री कल शाम 7:30 बजे गुवाहाटी पहुंचेंगे। उसी दिन वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे।

शर्मा ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री रविवार सुबह 11:30 बजे खानापारा मैदान में एक आम सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान, वह केंद्र और राज्य दोनों सरकारों द्वारा वित्त पोषित 11,599 करोड़ रुपए की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी की गुवाहाटी यात्रा के दौरान कोई रोड शो नहीं होगा।

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …