Friday , March 20 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 फरवरी को करेंगे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का उद्घाटन…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 फरवरी को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के सोहना-दौसा खंड का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का उद्घाटन पहले 4 फरवरी को होना था। इससे दिल्ली और जयपुर के बीच यात्रा का समय लगभग दो घंटे कम हो जाएगा।
नितिन गडकरी ने ट्वीट किया, “तारीख में बदलाव। अब माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 फरवरी को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के सोहना-दौसा खंड का उद्घाटन करेंगे।” गडकरी ने पहले ट्वीट किया था, “4 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किया जा रहा है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का सोहना-दौसा खंड यात्रियों को दो घंटे में दिल्ली से जयपुर पहुंचने की सुविधा प्रदान करेगा।” दिल्ली और जयपुर के बीच की दूरी लगभग 270 किलोमीटर है। इस एक्सप्रेसवे से दिल्ली और जयपुर के बीच यात्रा का समय लगभग दो घंटे कम हो जाएगा। सोहना (हरियाणा)-दौसा (राजस्थान) खंड नई दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का पहला चरण है। लगभग 1,390 किलोमीटर लंबा, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे होगा। यह दिल्ली और मुंबई के बीच यात्रा के समय को 24 घंटे से घटाकर 12 घंटे कर देगा। इसके मार्च 2023 तक पूरा होने की संभावना है। इसे भारतमाला परियोजना के पहले चरण के हिस्से के रूप में बनाया जा रहा है।

Check Also

Haryana Rajasthan criminals-बांदा पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 32 लाख बरामद

बांदा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कोतवाली नगर पुलिस और एसओजी की …