Monday , February 2 2026

पिता ने किया अपनी हे बेटी के साथ हैवानियात, जाने पूरी ख़बर

रक्षाबंधन के दिन इस पिता ने अपनी बेटी के साथ बलात्कार किया। पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी 11 साल की यह नाबालिग लड़की घटना के बाद से दहशत में रह रही थी। पीड़िता ने बिलखते हुए अपने साथ हुई ज्यादती की कहानी अपनी मां को बताया। बेटी ने मां से कहा – पापा गंदे हैं। बेटी की पूरी कहानी सुन मां के पैरों तले जमीन खिसक गई।

मामला राजस्थान के डूंगरपुर का है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की की मां रक्षाबंधन के दिन अपने पीहर गई थी। 14 तारीख को जब मां पीहर से वापस लौटी तब बेटी ने रोते हुए अपनी मां को बताया कि पापा बहुत गंदे हैं। इसके बाद लड़की ने अपने साथ हुई हैवानियत की कहानी उन्हें बताई है।

रात में पिता ने किया दुष्कर्म

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की ने अपनी मां को बताया कि रक्षाबंधन के दिन उनके पीहर जाने के बाद रात को उसके पिता उसके पास आ गए। इसके बाद उन्होंने उसके साथ रेप किया। लड़की काफी सहमी हुई थी। लड़की ने बताया कि डर के मारे वो रात को सो गई थी। इस घटना का पता उसके भाई-बहनों को भी नहीं चल सका था। बेटी की बातें सुनने के बाद उसकी मां उसे लेकर अपने पीहर चली गई। पीड़िता के नाना-नानी को जब यह बात चली तब उनके भी होश उड़ गए।

बताया जा रहा है कि शुरू में घरवालों ने बदनामी के डर से इस बात को दबाने की कोशिश की। लेकिन नाबालिग लड़की कुछ दिनों से लगातार रो रही थी। जिसके बाद मां ने हिम्मत जुटाई और स्थानीय थाने में अब अपने पति के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है। मीडिया रिपोर्ट्स में डीएसपी नरपत सिंह के हवाले से बताया गया है कि पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत आरोपी पिता को राउंडअप भी कर लिया है। इसके अलावा नाबालिग का मेडिकल चेकअप भी करवाया गया है। कुछ अन्य मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि आरोपी शख्स ने पहले भी अपनी बेटी को हवस का शिकार बनाया था। फिलहाल पुलिस अब पूरे मामले की गहन तफ्तीश कर रही है।

Check Also

Anganwadi Recruitment-बलरामपुर में आंगनबाड़ी भर्ती घोटाला, रिश्वत लेते तीन आरोपी गिरफ्तार

जनपद बलरामपुर में आंगनबाड़ी चयन प्रक्रिया के नाम पर रिश्वत मांगने और लेने का गंभीर …