Friday , March 20 2026

पंजाब के सभी स्कूलों में 24 दिसंबर से शुरू होंगी सर्दियों की छुट्टियां

शिक्षा विभाग की तरफ से इन आदेशों को पूर्ण रूप से लागू करवाने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है ताकि किसी भी प्राइवेट स्कूल द्वारा इन आदेशों का उल्लंघन न किया जाए।

पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से सर्दियों की छुट्टियों का एलान कर दिया गया है। विभाग की तरफ से शुक्रवार को जारी किए गए आदेशों के अनुसार पंजाब के सभी सरकारी, प्राइवेट, एडेड और मान्यता प्राप्त स्कूलों में सर्दियों के मौसम को देखते हुए 24 दिसंबर 2023 से लेकर 31 दिसंबर 2023 तक छुट्टियां की जा रही हैं। शिक्षा विभाग की तरफ से इन आदेशों को पूर्ण रूप से लागू करवाने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है ताकि किसी भी प्राइवेट स्कूल द्वारा इन आदेशों का उल्लंघन न किया जाए।

Check Also

awareness against child marriage-औरैया में प्रशासन की कार्रवाई, नाबालिग लड़का-लड़की की शादी रुकवाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां प्रशासन की …