Saturday , March 21 2026

नेपाल के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात !

मंगलवार को नेपाल के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मंगलवार को उनके सरकारी आवास पर नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय संबंधों और पर्यटन संबंधी संसदीय समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान उनसे विभिन्न मुद्दों पर वार्ता की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से भी मुलाकात की।

नेपाली संसदीय समिति के अध्यक्ष राजकिशोर यादव के नेतृत्व में 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने उत्तर प्रदेश विधानसभा का जायजा लिया। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से मुलाकात की और सदन की कार्यवाही देखी।

Check Also

crowd management police-नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं …