Saturday , March 21 2026

निगम बोध घाट और ओल्ड उस्मानपुर में घुसा यमुना का पानी, वासुदेव घाट डूबा; जलस्तर 207 मीटर के ऊपर

दिल्ली में यमुना नदी का रौद्र रूप देखने को मिलने लगा है। यमुना का जलस्तर 207 मीटर के ऊपर पहुंच गया है। यमुना बाजार इलाके में सुरक्षा के लिए बनाई गई दीवार से पानी ऊपर पहुंच गया है।देश की राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ता जा रहा है, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। निचले इलाकों में यमुना का पानी घुस गया है। दिल्ली का यमुना बाजार, निगम बोध घाट, ओल्ड उस्मानपुर गांव, आईएसबीटी का वासुदेव घाट पानी में डूब गया है। मोनेस्ट्री मार्केट में भी यमुना का पानी घुस गया है। 

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में पांच तारीख तक हल्की से भारी बारिश देखने को मिल सकती है। दिल्ली में यमुना का जलस्तर 207 मीटर के ऊपर पहुंच गया है। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से 2 मीटर ऊपर है। यमुना नदी के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी की वजह से निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। कई इलाकों में एनडीआरएफ की टीमों को तैनात किया गया है। दिल्ली के यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से निगम बोध घाट क्षेत्र में बाढ़ का पानी घुस गया है। यह दृश्य आज सुबह 10.40 बजे ड्रोन से लिया गया था। 

Check Also

crowd management police-नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं …