Saturday , March 21 2026

देशभर में लागू हुए नए LPG सिलेंडर की कीमत

देश भर में हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को रिवाइज किया जाता है। आज भी इनकी कीमतों को अपडेट किया गया है। देश भर में एक बार फिर से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 21 रुपये की बढ़त हुई है। वहीं घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं। राजधानी दिल्ली में अब 19 किलो वाला गैस सिलेंडर 1,797.50 रुपये का मिलेगा। आपको बता दें कि पिछले महीने भी कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 103 रुपये की बढ़त की गई थी। इस बढ़त के बाद रेस्टोरेंट मालिकों के साथ मिठाई बेकर्स को बड़ा झटका लगा है। आइए, जानते हैं कि देश के महानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत क्या है?

महानगरों में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत

  • राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1796.50 रुपये हो गई है। नवंबर में इनकी कीमत 1775.50 रुपये था।
  • कोलकता में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,908 रुपये है। पिछले महीने इनकी कीमत 1,885.50 रुपये थी।
  • मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,749 रुपये हो गई है जो पिछले महीने 1,728 रुपये था।
  • चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,968.50 रुपये है जबकि अगस्त में इसकी कीमत 1,942 रुपये थी।

घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर

आपको बता दें कि देश में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 1 दिसंबर 2023 को भी इनकी कीमतों में बदलाव नहीं किया गया था। इसका मतलब कि राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 903 रुपये है।

Check Also

crowd management police-नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं …