Saturday , March 21 2026

देश में कम हो रहे कोरोना के मामले, पढ़े पूरी ख़बर

देश में कोरोना के मामले जितनी तेजी के साथ बढ़ रहे थे, उतनी ही तेजी के साथ कम हो रहे हैं। बीते 24 घंटे के अंदर देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 134 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या घटकर 2,582, हो गई है।  मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

कोरोना के कारण मृत्यु दर 1.19%

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह 8 बजे जारी अपडेटेड आंकड़ों के अनुसार, अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2,582 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.01% है। मंत्रालय ने कहा कि कोरोना का डेली पॉजिटिविटी रेट 0.09% दर्ज किया गया है जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.13% आंका गया है। मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में कोविड का पता लगाने के लिए 92,955 टेस्ट किए गए हैं। बता दें, चीन और जापान के बाद अब भारत में भी कोरोना का नया वेरिएंट सामने आया है। (Corona new Variant) इस वेरिएंट का नाम BF 7 है, जिसने चीन में आतंक फैला रखा है। WHO के मुताबिक, BF 7 कोरोना का अब तक का सबसे तेजी से फैलने वाला वैरियंट है।  

Check Also

crowd management police-नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं …