Saturday , March 21 2026

दिल्ली के कई अस्पतालों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

राजधानी दिल्ली के अस्पतालों को 33 घंटे 15 मिनट बाद दूसरी बार मेल के जरिये बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पहली बार मेल रविवार को दोपहर तीन बजकर चार मिनट पर मिली थी। दूसरी बार मेल सोमवार देर रात 12 बजकर 19 मिनट पर मिली है।

दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान में मंगलवार को ओपीडी में पहुंचे मरीजों को सुरक्षा जांच के लिहाज से बाहर रोक दिया गया है। इस बार तिहाड़ जेल के महानिदेशक को भी मेल की गई है।

एहतियात के तौर पर अस्पताल परिसर में संदिग्ध वस्तु की तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल सोमवार देर रात 12:19 पर आया है। इस बार मेल आईडी दूसरी (courtisgod123@beeble.com) है।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के दीप चंद बंधु अस्पताल, जीटीबी अस्पताल, दादा देव अस्पताल, हेडगेवार अस्पताल और अन्य सहित कई अस्पतालों में बम की धमकी वाला ईमेल प्राप्त हुआ हैं। मामले में तलाशी अभियान जारी है। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने इसकी जानकारी दी है।

इससे पहले 12 मई को भी दिल्ली के कई अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इस संबंध में अस्पतालों को ईमेल आया था।

Check Also

crowd management police-नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं …