Saturday , March 21 2026

दिल्ली-एनसीआर में ठंड अभी और ढहाएगी सितम

इन दिनों दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। सर्दी की मार झेल रहे लोगों को धूप भी नसीब नहीं हो रही है। राजधानी के कई इलाकों में बुधवार को शीत दिवस (कोल्ड डे) दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से राजधानी में ठिठुरन बढ़ा रही है। राजधानी के कई इलाकों में बुधवार को शीत दिवस (कोल्ड डे) दर्ज किया गया। पहाड़ों से आने वाली सर्द हवा दिन में भी ठिठुरन बढ़ा रही है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहा। उधर, अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य से चार डिग्री कम रहा। सुबह से ही कोहरा छाया रहा। आसमान में बादल छाए रहे, इससे धूप भी अच्छे से नहीं खिली। दृश्यता घटने से लोगों को परेशानी का समाना करना पड़ा है।

आया नगर रहा सबसे अधिक ठंडा इलाका बुधवार को आया नगर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह अन्य इलाकों से सबसे ठंडा दर्ज किया गया। वहीं, लोधी रोड व रिज में 6.4 और पालम इलाके में 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, आया नगर में 15, लोधी रोड में 14.7, नरेला में 15.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। ऐसे में दोपहर में भी ठंड का अहसास बढ़ गया है। बुधवार को तापमान अधिकतम-15.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम-7.1 डिग्री सेल्सियस

आने वाले दो दिन का तापमान जाने की संभावना गुरुवार को तापमान अधिकतम-17 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम-6 डिग्री सेल्सियस

शुक्रवार को तापमान अधिकतम-17 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम-8 डिग्री सेल्सियस

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …