Sunday , February 1 2026

दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाको में हो सकती है बूंदाबांदी, जानें पूरी ख़बर

 दिल्ली-एनसीआर में अभी ठंड का प्रकोप खत्म नहीं हुआ है। सुबह और शाम के वक्त यहां ठंड का अनुभव हो रहा है। हालांकि, दोपहर के वक्त कई इलाकों में धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत भी मिल रही है। दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार की सुबह लोगों को ठंड का एहसास हुआ। हिमपात वाले इलाके से आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से यहां शीतलहर की स्थिति बनी हुई है।सफदरजंग में तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम है, लेकिन बुधवार से तीन डिग्री ज्यादा है। बुधवार को तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किाय गया था।
मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है, जबकि दिन में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। रात में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। बुधवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इस महीने में यह 8वां सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम विभाग के डेटा के मुताबिक, साल 1992 से लेकर 2023 के बीच सिर्फ जनवरी 2008 में ही इनती ठंड पड़ी थी। राजधानी में बुधवार को आठवें दिन शीत लहर चली। इसके साथ ही यहां शीत लहर का एक दशक का रिकार्ड भी टूट गया। 2013 से लेकर अभी तक 2021 में ही जनवरी में सात दिन शीत लहर चली थी।

Check Also

Insurance Fraud-बीमा घोटाले में पुलिस की मिलीभगत उजागर, देवीपाटन में SIT जांच के बाद बड़ी कार्रवाई

देवीपाटन परिक्षेत्र में सामने आए एक बड़े और सनसनीखेज भ्रष्टाचार मामले ने पूरे पुलिस महकमे …