Tuesday , February 3 2026

टीवी ऐक्ट्रेस जूही परमार के एक्स हसबैंड सचिन श्रॉफ दोबारा शादी के बंधन में बंधने जा रहे ..

टीवी ऐक्टर सचिन श्रॉफ शादी को एक और मौका देने जा रहे हैं। इससे पहले उनकी शादी जूही परमार से हुई थी। दोनों 2018 में अलग हो चुके हैं। सचिन की दूसरी शादी अरेंज मैरिज है। 25 फरवरी को मुंबई में वह शादी के बंधन में बंधेंगे। लड़की उनकी बहन की दोस्त है। उसका पहचान अभी सामने नहीं लाई जा रही है। लड़की की पहचान छिपा रहा परिवार तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में लीड रोल निभा रहे सचिन श्रॉफ फिर से शादी करने जा रहे हैं। बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी शादी में शामिल होने जा रहे एक मेहमान ने यह जानकारी दी है। गेस्ट ने बताया, लड़की की पहचान को सख्ती से छिपाया जा रहा है। परिवार थोड़ा सा सुपरस्टीशियस है। वे लोग चाहते हैं कि सबकुछ शांति से निपट जाए। इंडस्ट्री से नहीं है लड़की सोर्स ने बताया कि यह अरेंज मैरिज है। लड़की फिल्म इंडस्ट्री से नहीं है। वह पार्ट टाइम इवेंट ऑर्गनाइजर और इंटीरियर डिजाइनर है। होने वाली दुलहन कई साल से सचिन श्रॉफ की बहन की दोस्त है। बीते ही महीने उनके परिवार ने यह सुझाव दिया कि दोनों को शादी कर लेनी चाहिए। सचिन ने अपने परिवार की बात पर गौर किया अब दोनों जल्द शादी करेंगे। जूही परमार से हो चुका तलाक इससे पहले सचिन श्रॉफ की शादी जूही परमार से हुई थी। शादी के 9 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। उनकी 10 साल की बेटी समायरा है जिसकी कस्टडी जूही के पास है।

Check Also

‘रामायण’ की शूर्पणखा अब कहां हैं? 38 साल बाद इतना बदल गया लुक, अब पहचानना हुआ मुश्किल

रामानंद सागर की ‘रामायण’ में राम-सीता के अलावा रावण की बहन शूर्पणखा के किरदार ने …