Sunday , March 22 2026

जेपी नड्डा के बाद अब अमित शाह 25 फरवरी को बिहार के दौरे पर रहेंगे, कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 25 फरवरी को बिहार में दो सभाओं को संबोधित करेंगे। शाह की पहली सभा वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन के रूप में होगी। वहीं, पटना में किसान-मजदूर समागम में शाह मुख्य वक्ता होंगे। राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र दूबे ने बताया कि लौरिया के साहू जन विद्यालय में केंद्रीय गृहमंत्री का कार्यक्रम तय किया गया है। पटना में स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती पर बापू सभागर में किसान-मजदूर समागम होगा, जिसमें शाह मुख्य वक्ता होंगे। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी पार्टियों ने जोरशोरों से तैयारी शुरू कर दी है। एक ओर नीतीश कुमार समाधान यात्रा के जरिए जनता की नब्ज टटोलने में लगे हैं। वहीं, भाजपा के दिग्गजों नेताओं का बिहार आने का सिलसिला जारी है। जेपी नड्डा के बाद अब अमित शाह बिहार के दौरे पर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरे में शाह कार्यकर्ता में जोश और जीत का बिगुल फूंकेंगे। भाजपा जदयू के कब्जे वाली सीटों को लेकर आक्रामक है। वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट पर जदयू का कब्जा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए में सीट बंटवारे के तहत भाजपा ने जदयू को वाल्मीकिनगर की जीती हुई सीट दे दी थी। जदयू के सुनील कुमार यहां से जीते थे। केंद्रीय गृह मंत्री की सभा में भाजपा के बिहार प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े के अलावा प्रदेश भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। बता दें कि इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों का आगाज दुनिया में प्रथम लोकतंत्र की धरती के रूप में प्रसिद्ध वैशाली लोकसभा क्षेत्र के पारू में तीन जनवरी को कार्यकर्ता सम्मेलन से किया था। केंद्रीय गृह मंत्री की सभा में भाजपा के बिहार प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े के अलावा प्रदेश भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …