Sunday , March 22 2026

जापान के होक्काइडो में भूकंप के तेज झटके किए गए महसूस

जापान के होक्काइडो में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, होक्काइडो में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया है। बता दें कि 14:48 बजे 6.1 तीव्रता का भूकंप आया है। जापान से मिली बड़ी खबर के अनुसार, जापान के होक्काइडो द्वीप में एक बार फिर आज भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। दरअसल इस द्वीप में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया है। हालांकि घटना पर विवरण आना बाकी है। मामले पर नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, जापान के होक्काइडो में 1448 घंटे में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया है। गौरतलब है कि, इससे पहले भी बीते 25 फरवरी को, जापान के होक्काइडो में कंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। तब भी रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई थी। तब संयुक्त राष्ट्र जियोलॉजिकल सर्वे  के मुताबिक, भूकंप 61 किलोमीटर की गहराई पर नेमुरो द्वीप पर आया था। मामले पर जापान के अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार रात 10 बजकर 27 मिनट पर महसूस किए गए थे।

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …