Sunday , March 22 2026

जानें साल 2023 में कब से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रि-

चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व आदिशक्ति मां दुर्गा को समर्पित है। चैत्र नवरात्रि का पहला दिन हिंदू नववर्ष का आगमन माना जाता है। पूरे भारत में नवरात्रि का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाता है। पूरे साल में कुल चार नवरात्रि मनाई जाती है। जिसमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि होती है। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि प्रारंभ होते हैं, जिनका समापन नवमी तिथि पर हहोता है। इस साल चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से प्रारंभ होंगे और इनका समापन 30 मार्च को होगा। चैत्र नवरात्रि की तिथियां 2023- चैत्र नवरात्रि    2023 पहला दिन- मां शैलपुत्री 22 मार्च बुधवार चैत्र नवरात्रि    2023 दूसरा दिन- मां ब्रह्मचारिणी 23 मार्च गुरुवार चैत्र नवरात्रि    2023 तीसरा दिन-मां चंद्रघंटा 24 मार्च शुक्रवार चैत्र नवरात्रि    2023 चौथा दिन- मां कुष्मांडा 25 मार्च शनिवार चैत्र नवरात्रि    2023 पांचवां दिन – मां स्कंदमाता 26 मार्च रविवार चैत्र नवरात्रि    2023 छठा दिन – मां कात्यानी 27 मार्च सोमवार चैत्र नवरात्रि    2023 सातवां दिन- मां कालरात्री 28 मार्च मंगलवार चैत्र नवरात्रि    2023 आठवां दिन- मां महागौरी 29 मार्च बुधवार चैत्र नवरात्रि    2023  नौवां दिन- मां सिद्धिदात्री 30 मार्च गुरुवार चैत्र नवरात्रि 2023 घटस्थापना का शुभ मुहूर्त- हिंदू पंचांग के अनुसार प्रतिपदा तिथि 22 मार्च 2023 को है। ऐसे में इस दिन से ही चैत्र नवरात्रि प्रारंभ होगी। इस दिन घटस्थापना का शुभ मुहूर्त 22 मार्च 2023 को सुबह 06 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर सुबह 07 बजकर 40 मिनट तक रहेगा।

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …