Sunday , March 22 2026

जानिए प्रशांत किशोर ने लालू-नीतीश पर निशाना साधते हुए क्या कहा…

बिहार में  चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने गोपालगंज में जन सुराज पदयात्रा के दौरान लालू यादव और नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि आज हमने बिहार में लोकतंत्र को खत्म कर दिया है। आज विधायक का लड़का विधायक होगा। मंत्री का लड़का मंत्री होगा। इसी मानसिकता को हम ढ़ो रहे हैं। पिछले 30 साल में विधायक, मंत्री जो बने हैं, उसका हिसाब-किताब देखियेगा तो पता चलेगा कि 1200 से 1500 परिवार के लोग ही विधायक-मंत्री बनते आ रहे हैं।
लोकतंत्र के ताकत को पहचानें प्रशांत किशोर ने कहा कि कुछ लोगों का सोचना है कि मैं नहीं रहूंगा, तो जन सुराज का क्या होगा? इसी भ्रम ने आपको और हमको बर्बाद किया है। दिमाग में लगी इसी काई को साफ करने की जरूरत है। महात्मा गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष सिर्फ एक बार रहे, वो अगर चाहते तो पूरी जीवन अध्यक्ष रहते, उन्हें कौन रोकता? अगर गांधी जी अध्यक्ष होते तो हम मौलाना आजाद, पंडित नेहरू, बाबा साहब को कैसे जान पाते? यही तो लोकतंत्र की ताकत है। सत्ता के नशे में डूबे हैं नीतीश कुमार सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि 2020 के विधानसभा के चुनाव में सिर्फ 42 विधायक जीते हैं। और फिर भी सत्ता का नशा नीतीश कुमार के अंदर इस कदर है, कि मुख्यमंत्री की कुर्सी पर फेविकोल लगा कर बैठे हैं। आज कोई न कोई जुगाड़ लगा कर कुर्सी से चिपके रहना चाहते हैं। यही नीतीश कुमार की सच्चाई है। मैंने जिस नीतीश कुमार की मदद 2015 में की थी, उस समय के नीतीश कुमार और आज के नीतीश कुमार में ज़मीन आसमान का फर्क़ है। आपको बता दें जन सुराज पदयात्रा का शनिवार को 112वां दिन था. पदयात्रा की शुरुआत गोपालगंज के मांझा प्रखंड के धरमपरसा हाई स्कूल में सर्वधर्म प्रार्थना सभा से हुई। जबकि गोपालगंज में जन सुराज पदयात्रा का सातवां दिन है। इस दौरान प्रशांत किशोर ने स्थानीय लोगों, पंचायती राज व्यवस्था से जुड़े जन प्रतिनिधियों, महिलाओं, युवाओं और समाज के अलग-अलग वर्ग के लोगों के साथ बातचीत की।

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …