Saturday , March 21 2026

गाजियाबाद में बेटी ने अपने माता-पिता और भाई समेत 23 के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट, जानिए क्या है मामला

Ghaziabad News: गाजियाबाद के संगमपार्क निवासी शशि ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि 7 साल पहले उसकी माता, पिता और भाई एक प्लॉट के बारे मे जानकारी देते हुए खरीदने की सलाह दी थी। आरोप है कि प्लॉट दिलाने के नाम पर उनकी माता-पिता और भाई ने अन्य लोगों के साथ मिलकर 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।

Ghaziabad News: गाजियाबाद में एक महिला ने अपने माता-पिता और भाई समेत 23 लागों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि सभी लोगों ने मिलकर प्लॉट दिलाने के नाम पर उससे 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली है। इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर गाजियाबाद के खोड़ा थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

माता-पिता और भाई सहित 23 लोगों पर लगाया आरोप

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के संगमपार्क निवासी शशि ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि 7 साल पहले उसकी माता, पिता और भाई जितेन्द्र ने उन्हे मकनपुर मुख्य मार्ग पर एक प्लॉट के बारे मे जानकारी देते हुए खरीदने की सलाह दी थी। बताया गया कि यह प्लॉट कविनगर निवासी मनोज कुमार के नाम है। इस दौरान उन्होने उस प्लॉट को 44 लाख रुपये में दिलाने की बात कही थी। आरोप है कि इसके लिए उसके मात-पिता ने उसके पति को पुश्तैनी मकान तक बेचने का दबाव डाला था। बताया गया है कि पति से बात करने के बाद उन्होने एक प्लॉट को खरीदने के लिए हामी भर ली और 12 लाख रुपये मनोज कुमार को देकर नोटरी कराकर मुक्तारनामा करा लिया था।

आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

बताया गया है कि इसके बाद उन्होने अपने पति का पुष्तैनी मकान बेच दिया था। आरोप है कि इसके बाद आरोपी प्लॉट नंबर 1 और आठ को खरीदने का झांसा देने लगे और इन प्लॉट को 32 लाख रुपये की बात सामने आई थी। इस पर उन्होने 2 लाख रुपये नगर और 30 लाख रुपये का चैक के माध्यम से भुगतान कर दिया था। बताया गया है कि आरोपियों ने उन्हे जल्द ही प्लॉटी रजिस्ट्री कराने की बात कही। इसके बाद वर्ष 2022 में दिल्ली निवासी एक व्यक्ति उनके प्लॉट पर पहुंचा और अपना हक जताने लगा। तब जाकर उन्हे जानकारी हुई कि उनके साथ धोखा हुआ है। आरोप है कि उनके माता-पिता और भाई ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उनके साथ धोखाधड़ी की और उनकी रकम हड़पी है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है और जांच की जा रही है।

Check Also

crowd management police-नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं …