Sunday , March 22 2026

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर साधा निशाना

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने चीन के मुद्दे पर भारत सरकार को ताना मारने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को 56 इंच का ताना मारते हुए शर्म आनी चाहिए, खासकर तब जब किसी को नहीं पता कि उन्होंने चीनियों के साथ क्या समझौता किया था। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि चीन को लेकर सरकार के पास कोई रणनीति नहीं है और वह झूठ पर झूठ बोल रही है।

‘भारत सरकार को ताना मारने में शर्म आनी चाहिए’

कांग्रेस नेता द्वारा प्रधानमंत्री की आलोचना का जवाब देते हुए निर्मला सीतारमण ने डोकलाम संकट के दौरान भारत में चीनी राजदूत के साथ राहुल गांधी की मुलाकात का जिक्र किया।

‘राहुल गांधी ले रहे चीनी राजदूत से चीन पर क्लास’

इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा था कि वह चीनी राजदूत से चीन पर क्लास ले रहे हैं।

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …