Thursday , March 19 2026

किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा कमजोर स्थिति में है, तो फाल्गुन मास में इन उपाय को करें…

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्र देव का जन्म फाल्गुन मास में हुआ था इसीलिए चंद्र देव को फाल्गुन मास बेहद प्रिय है। फाल्गुन मास में कुछ खास उपाय करने से चंद्रदेव प्रसन्न होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा कमजोर स्थिति में है तो फाल्गुन मास में कुछ विशेष उपाय करने से चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है। आइये जानते हैं फाल्गुन मास में कौन से उपाय करने से चंद्रमा मजबूत होगा। 1. अगर कुंडली में चंद्रमा कमजोर स्थिति में है तो उस व्यक्ति को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ज्योतिषी सलाह के अनुसार ऐसे व्यक्ति को फाल्गुन मास में चंद्रमा की स्थिति मजबूत करने के लिए सफेद वस्त्र, चंदन, फूल, शंख,चावल, दही वस्तुओं का दान करना चाहिए। 2. फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को चंद्रमा का दर्शन जरूर करें। 3. फाल्गुन मास में नियमित रूप से शिवलिंग को जल चढ़ाएं। 4. प्रत्येक सोमवार को शिवजी की पूजा करें और सोमवार का व्रत करें। इससे मानसिक शांति की प्राप्ति होगी। मेष राशि के लोगों को फाल्गुन मास में घर से बाहर निकलने से पहले चीनी और पानी का शरबत पिएं।  माता की सेवा करें और उनसे आशीर्वाद लें। जरूरतमंद को लाल रंग की वस्तु का दान करें।

Check Also

awareness against child marriage-औरैया में प्रशासन की कार्रवाई, नाबालिग लड़का-लड़की की शादी रुकवाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां प्रशासन की …