Thursday , March 19 2026

ओडिशा: डीआरडीओ के कैंप में सेना के जवान ने खुद को मारी गोली

ओडिशा के केंद्रपाड़ा में डीआरडीओ के कैंप में तैनात सेना के जवान ने कथित तौर पर खुद को गोली मार दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में सेना के जवान ने अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मार दी। घटना रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की रडार ऑब्जर्वेटरी सर्विलांस यूनिट में हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह घटना रविवार तड़के करीब दो बजे हुई हुई। सेना का जवान (35 वर्षीय) महाकालपाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के कियारबंका गांव में डीआरडीओ के एक कैंप में ड्यूटी पर था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जवान खून से लथपथ पाया गया और उसे पास के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

महाकालपाड़ा पुलिस थाने के निरीक्षक बिमल कुमार मलिक ने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। लेकिन आगे की जांच जारी है।

Check Also

Rasoolabad Laloo canal bridge-कानपुर देहात में महिला ने रामगंगा नहर में लगाई छलांग, युवकों की बहादुरी से बची जान

कानपुर देहात। जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया …