Saturday , March 21 2026

ऋषिकेश: निम बीच और सांई घाट पर नहाते समय गंगा में बहे दो युवक

ऋषिकेश के निम बीच और सांई घाट पर नहाते समय दो युवक गंगा में बह गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने युवकों को ढूंढने के लिए रेस्क्यू शुरू किया।

एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवान ने बताया कि दोनों युवकों की तलाश गंगा नदी में की जा रही है। साइन घाट पर डूबने वाले युवक का नाम निखिल निवासी भटिंडा है। जबकि निम बीच पर डूबने वाले युवक का नाम अक्षय निवासी करनाल बताया जा रहा है ।

Check Also

crowd management police-नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं …