Saturday , March 21 2026

उत्तराखंड में विभाग ने हिमस्खलन को ले कर जारी लिया येलो और रेड अलर्ट…

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। कड़ाके की सर्दी के लिए ख्यात फरवरी में मौसम विभाग ने पहाड़ पर तापमान बढ़ने और बर्फ पिघलने के कारण हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। विभाग ने इसे लेकर येलो और रेड अलर्ट जारी कर संबंधित जिलों के डीएम को अलर्ट रहने को कहा है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक बारिश कम होने की वजह से ऐसी स्थिति आई है। थपलियाल ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र में तापमान सामान्य से आठ से दस डिग्री ज्यादा होने को लेकर मौसम विभाग ने येलो और रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बर्फ पिघलने और हिमस्खलन की आशंका है। वहीं नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है और मिट्टी की नमी में कमी आ सकती है। पांच जिलों के लिए चेतावनी: मौसम विभाग की ओर से 16 फरवरी तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट के मुताबिक 16 को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में अधिकतम तापमान आठ से दस डिग्री अधिक रहेगा। 17 से 19 फरवरी तक इन्हीं जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से दस से 12 डिग्री अधिक रह सकता है। ऐसी स्थिति में बर्फ पिघलने और हिमस्खलन की आशंका है। थपलियाल के मुताबिक,

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …