Thursday , March 19 2026

उत्तराखंड के इन ज़िलों में भरी बारिश होने की आशंका, ज़ारी किया गया अलर्ट

उत्तराखंड में शनिवार को देहरादून, टिहरी, नैनीताल जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 30 अगस्त तक कहीं-कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 27 को देहरादून, टिहरी, नैनीताल में कहीं-कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट रहेगा। 28 को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। 29 को नैनीताल, दून, पौड़ी, बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका है। 30 को पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि भारी बारिश के मद्देनजर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।  

Check Also

Sirsi Makhadumpur Phoolsinha conflict-संभल में 160 बीघा सरकारी जमीन पर विवाद, दलित परिवार और ग्रामीण आमने-सामने

संभल (उत्तर प्रदेश)। जनपद संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के नगर पंचायत सिरसी और …