Sunday , March 22 2026

उत्तराखंड के इन शेहरों में हुई बर्फबारी, पढ़े पूरी ख़बर

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, मसूरी, औली, मुनस्यारी, जोशीमठ, चकराता आदि क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की है, जिससे ठिठुरन भी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों तक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान लगाया है, जबकि मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा।
केदारनाथ धाम सहित हिमालय की पहाड़ियों पर बीती रात से जमकर बर्फबारी हो रही है। जबकि निचले इलाकों में भी बारिश होने से ठंड बढ़ गई है। बर्फबारी होने के कारण पर्यटकों के साथी स्थानीय लोगों एवं कारोबारियों के चेहरे खिल उठे है।  जबकि दूसरी ओर, मुनस्यारी में मौसम की पहली बर्फबारी हुई है। जिसके बाद यहां तापमान माइनस 4 डिग्री से नीचे चला गया है। क्षेत्र में बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है ।गुरुवार से ही यहां दिन भर मौसम का मिजाज बदला रहा। देर रात क्षेत्र में जमकर बर्फबारी हुई है। इससे ठंड का असर बढ़ गया है। बर्फबारी के बाद भी कई जगह अलाव की व्यवस्था नहीं होने से  स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मुनस्यारी मार्ग में भी कई जगह भारी बर्फबारी हुई है।  

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …