Saturday , March 21 2026

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर बोला हमला..

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए नसीहत दी है। उन्होंने कि किसी राजनीतिक को किसी भी धर्मग्रंथ पर सवाल उठाने का अधिकार नहीं है। यह विषय धर्माचार्यों का है। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भोंपू है और उन्हीं के इशारे पर अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। उन्होंने सपा प्रमुख को सलाह दी कि रामद्रोही बनने व रामभक्तों को गाली देने से उनका भला नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि कभी कांग्रेस ने भगवान राम और रामसेतु के अस्तित्व पर सवाल उठा था और अब कांग्रेस का अस्तित्व ही नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि कहावत है जिसको परमात्मा दुख देना चाहते हैं तो पहले उसकी मति का ही हरण कर लेते हैं। उन्होंने दावा किया कि 2024 के चुनाव में लोकसभा की 80 में से 80 सीटें भाजपा जीतेगी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार केंद्र में एनडीए सरकार बनेगी। कोई गठबंधन भाजपा के रथ को नहीं रोक पाएगा। इसके पहले प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे और उन्होंने रामजन्म भूमि में विराजमान रामलला का दर्शन-पूजन किया। इसके साथ हनुमानगढ़ी में भी माथा टेका और संतों का आर्शीवाद लिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने कारसेवकपुरम में जाकर विहिप के केन्द्रीय सलाहकार व अपने संरक्षक पुरुषोत्तम नारायण सिंह से भेंटकर उनका भी आर्शीवाद प्राप्त किया।

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …